महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - January 2, 2023 / 10:33 AM IST,
    Updated On - January 2, 2023 / 10:33 AM IST

ठाणे, दो जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक विवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने रविवार को दोपहर में भिवंडी इलाके के मनकोली नाका स्थित अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेने के बाद उसे पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला के ऐसा कदम उठाने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा