महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,138 नए मामले, आठ लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,138 नए मामले, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 09:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,138 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से आठ मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,39,319 हो गए वहीं मृतक संख्या 1,48,088 पर पहुंच गयी। राज्य में संक्रमण के 13,943 उपचाराधीन मामले हैं।

संक्रमण के नए मामलों में पुणे सर्कल में सबसे अधिक 673, मुंबई सर्कल में 508, नागपुर सर्कल में 434, नासिक सर्कल के 188, अकोला सर्कल में 128, कोल्हापुर सर्कल में 89, लातूर सर्कल में 71 और औरंगाबाद सर्कल में 47 मामले सामने आए।

विभाग के अनुसार पुणे सर्कल में चार मरीज ,मुंबई सर्कल में दो और अकोला तथा कोल्हारपुर सर्कल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

बुधवार को 2,279 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 78,77,288 हो गई है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश