महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,229 नए मामले,चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,229 नए मामले,चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,229 नए मामले,चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 14, 2022 7:54 pm IST

मुंबई,14जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,229 नए मामले सामने आए वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार इन नए मामलों के सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,12,452 हो गए वहीं मृतक संख्या 1,48,005 पर पहुंच गयी।

बुधवार को राज्य में संक्रमण के 2,575 नए मामले सामने आए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी। मुंबई में संक्रमण के 339 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिंपरी-चिंचवड़ और सोलापुर नगर निगमों के तहत आने वाले क्षेत्रों से मौत के एक-एक मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत,जबकि स्वस्थ्य होने की दर 97.95 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4,68,522 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 56 लोग पिछले 24 घंटों में स्वस्थ्य हुए।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में