महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,538 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,538 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 09:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

मुंबई, पांच जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नये मामले सामने आए जबकि आठ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले पिछले दिन की तुलना में 43.71 प्रतिशत बढ़ गए।

विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ, राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 67,57,032 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,581 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के भी 144 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले 797 हो गए हैं।

मंगलवार को, महाराष्ट्र में 18,466 नये मामले आए थे और 20 मरीजों की मौत हुई थी।

भाषा नेहा नरेश

नरेश