Nanded Crime News: दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, तीन लोगों की हुई मौत, इलाके में तनाव का माहौल
Nanded Crime News: नांदेड़ शहर में शुक्रवार देर रात दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई।

Nanded Crime News|| Image- Symbolic (Canva)
- नांदेड़ शहर में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प।
- हिंसक झड़प में तीन लोगों की हुई मौत।
- पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच
Nanded Crime News: नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शुक्रवार देर रात दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर शहर के एक मॉल के पास हुई।
पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अरजीत सिंह, सैयद अवेज और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है। (Nanded Crime News) पुलिस अधीक्षककुमार ने बताया कि ‘साडा गैंग’ और ‘साई लाला गैंग’ के सदस्यों ने एक-दूसरे पर खंजर और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में दो लोग मौके पर ही मौत हो गई।
एक व्यक्ति की अस्पताल में की गई हत्या
Nanded Crime News: पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल परिसर में ही उस पर कथित रूप से फिर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इन दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद था और शुक्रवार रात जब अरजीत सिंह व उसके दोस्त फिल्म देखकर लौट रहे थे (Nanded Crime News) तभी विरोधी गुट के सदस्यों ने उनका रास्ता रोक लिया। पुलिस के अनुसार, इस झड़प के दौरान सिंह और अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिंह के भाई ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में अवेज की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को फिर से लगा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये गाड़ियां रहेगी रद्द, इस वजह रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
- Students Committed Suicide: 2 छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की आत्महत्या, इलाकों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
- West Bengal Assembly Election 2026: 'जेल जा चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा 5000 रुपये भत्ता'.. पहली कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा फैसला!...
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 3 Dead in Nanded Violent Clash
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm