महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,105 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,105 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,105 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 1, 2021 9:08 pm IST

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,105 नए मामले सामने आए तथा 50 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। अब यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,53,961 हो गए तथा संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 1,39,117 पर पहुंच गई।

विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि राज्य में 3,164 लोग संक्रमण से उबरे तथा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 63,74,892 हो गई। महाराष्ट्र में अब 36,371 रोगियों का उपचार चल रहा है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से उबरने की दर 97.27 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 586 नए मामले अहमदनगर जिले के ग्रामीण इलाकों से सामने आए। मुंबई क्षेत्र से संक्रमण के 904, पुणे क्षेत्र से 1,100 नए मामले सामने आए।

भाषा

मानसी माधव

माधव


लेखक के बारे में