महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,470 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 33,470 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33,470 नए मामले सामने आए जोकि पिछले दिन के मुकाबले 10,918 कम रहे। वहीं, राज्य में संक्रमण के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के भी 31 नए मामले दर्ज किए गए।

इसके मुताबिक, नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के 69,53,514 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 1,41,647 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, अकेले मुंबई में 13,648 नए मामले सामने आए हैं और शहर में पांच मरीजों की मौत हुई है।

भाषा शफीक माधव

माधव