महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले, 79 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले, 79 और मरीजों की मौत
मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में राज्य में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। बुलेटिन के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 76,05,181 हो गए। राज्य में अब तक कोविड से 1,42,316 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन से संक्रमण के 2,858 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,534 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी कोविड के 2,98,733 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 1,858 नए मामले सामने आए और महामारी से 13 मरीजों की मौत हो गई।
भाषा यश नरेश
नरेश

Facebook


