आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 385 नये मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 385 नये मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 385 नये मामले, चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 31, 2021 9:30 pm IST

अमरावती, 31 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 385 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,66,450 हो गई। वहीं चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 14,373 तक पहुंच गई।

वहीं 675 लोगों के ठीक होने के बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20.47 लाख हो गई। यहां अब 4,355 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 87 मामले सामने आए।

भाषा स्नेहा सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में