आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले, छह और मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले, छह और मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले, छह और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 26, 2021 7:27 pm IST

अमरावती, 26 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 415 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,64,287 हो गई। वहीं, कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हुई जिसजिससे मृतकों की संख्या 14,356 पर पहुंच गई।

राज्य में 20,45,276 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वर्तमान में 4,655 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में चित्तूर में 93 और कृष्णा में 76 नए मामले सामने आए।

सरकार की ओर से ट्वीट किया गया, “आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित हुए 99 प्रतिशत से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार से कम है।”

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में