मुंबई में कोविड-19 के 5,956 नए मामले, 12 मरीजों की मौत
मुंबई में कोविड-19 के 5,956 नए मामले, 12 मरीजों की मौत
मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 5,956 नए मामले सामने आए, जिनकी संख्या पिछले दिन के मुकाबले 1,939 कम रही। शहर में अब तक संक्रमण के 10,05,818 मामले सामने आ चुके हैं।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत के साथ ही शहर में इस घातक वायरस से अब तक 16,469 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में इससे पहले 29 जुलाई 2021 को एक दिन में कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत हुई थी।
बुलेटिन के मुताबिक, मुबंई में संक्रमण दर 12.51 फीसदी दर्ज की गई। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 47,574 नमूनों की जांच की गई जोकि पिछले दिन की तुलना में करीब 10,000 कम रहे।
भाषा
शफीक माधव
माधव

Facebook


