आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,213 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,213 नए मामले
अमरावती, एक फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,213 नए मामले सामने आए।
ताजा बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण की दर 18 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी कोविड के 1,05,930 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 5,879 मामले सामने आए थे।
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक संक्रमण के 22,82,583 मामले सामने आ चुके हैं, 21,62,033 लोग कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में चित्तूर, गुंटूर, एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से अब तक 14,620 मरीजों की जान जा चुकी है।
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


