Amravati Hospital Fire News: जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने नवजात शिशुओं की हुई मौत, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
Amravati Hospital Fire News: अमरावती में जिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई
Amravati District Hospital Fire News/Image Credit: X Handle
- अमरावती में जिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में भीषण आग लग गई।
- इस हादसे में 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई
- वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लगी थी।
Amravati Hospital Fire News: अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में जिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई। हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है।
अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। इस कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था। आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने बच्चों को वेंटिलेटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तड़के सुबह आग लगने से हड़कंप
Amravati Hospital Fire News: देर रात आग लगने के कारण पूरे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. ये घटना किस कारण हुई, इसको लेकर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच रिपोर्ट में पाया गया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि अधिकारियों की ओर से अभी नहीं की गई है।
आग लगने के तुरंत बाद कर्मचारियों ने तुरंत नवजातों को यूनिट से बाहर निकालना शुरू कर दिया। बावजूद इसके घटना में कम से कम तीन नवजातों की जान चली गई। ये बच्चे यूनिट में भर्ती थे। घटना में घायल कुछ बच्चों को इलाज के लिए डिविजलन रेफरल अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि इनमें से चार का उपचार चल रहा है, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Delhi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो विधायक समेत 6 लोग घायल, मची अफरातफरी
- Conakry Garbage Dump Collapse: भारी बारिश के बाद अचानक बदला मंजर, मलबे में दब गईं कई झोपड़ियां, 30 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- Raipur Chakubaji News: देर रात चाकूबाजी की घटनाओं से रायपुर में मचा हड़कंप, दो युवकों की हुई हत्या, जानें किन इलाकों में हुई वारदात

Facebook


