मुंबई में कोविड-19 के 8,063 नए मामले, कोई मौत नहीं
मुंबई में कोविड-19 के 8,063 नए मामले, कोई मौत नहीं
मुंबई, दो जनवरी (भाषा) मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 8,063 नए मामले आए, जो शनिवार को आए संक्रमण के मामलों से 1,763 अधिक हैं।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शहर में संक्रमण के कारण रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई और 89 प्रतिशत मरीजों में लक्षण नहीं देखे गए।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को शहर में संक्रमण के 6,347 मामले आए थे और रविवार को 27 प्रतिशत अधिक मामले आए।
भाषा गोला नरेश
नरेश

Facebook


