ठाणे में कोविड-19 के 93 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 93 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,33,636 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 895 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,927 है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में अभी तक 7,21,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश