जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत, प्रशिक्षण के बहाने के महिलाओं के साथ करता था ऐसी हरकत, अब पहुंचा हवालात
A 35-year-old fitness instructor arrested for allegedly molesting a woman in gym
Police Busted gang selling trucks
मुंबई : मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड के एक जिम में महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 35 वर्षीय फिटनेस प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चारकोप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह बीते चार साल से जिम में काम कर रहा था।
उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने उन्हें प्रशिक्षण देने के बहाने आपत्तिजनक तरीके से छुआ और ऐसा कईं बार हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
Read More : फंदे से झूली एक और नर्सिंग छात्रा, सुसाइड नोट में लिखी दर्द भरी दास्तां, रोंगटे खड़े कर देगी आप बीती

Facebook


