मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: July 15, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: July 15, 2026 1:33 pm IST

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ की सुरंग के अंदर बुधवार दोपहर एक कार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों का कहना है कि जलती हुई कार के पीछे कई गाड़ियां फंस गईं, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूर्वाह्न 12 बजकर 25 मिनट पर हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली ‘साउथबाउंड टनल’ में हुई।

उन्होंने कहा कि चलती कार में आग लग गई, जिसके बाद अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को भी भेजा गया।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में