Home » Maharashtra » Gauri Sprat's marriage will take place only in the presence of family and close friends: Aamir Khan
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Date 2026 : आमिर खान की शादी में कौन-कौन होगा शामिल? खुद बताई गेस्ट लिस्ट, जानिए किन लोगों को मिला न्योता
Ads
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। यह समारोह उनके घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित होगा।
मुंबई : Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Dateफिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा कि गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी पांच जुलाई को उनके घर में ही होगी और उन्हें उम्मीद है कि दोनों का जीवन साथ में अच्छा गुजरेगा।आमिर ने बृहस्पतिवार शाम वेब सीरिज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। राजकुमार हिरानी की यह पहली वेब सीरीज है।राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जिनमें आमिर खान काम कर चुके हैं।
केवल परिवार के लोग और दोस्त शामिल होंगे
आमिर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शादी एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के लोग और दोस्त शामिल होंगे। Aamir Khan Third Marriage July 5 Mumbai उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पांच जुलाई को शादी कर रहा हूं और विवाह समारोह घर पर ही करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगा। हम सभी का आशीर्वाद चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी साथ की यात्रा खुशहाल रहेगी।’’आमिर अपने बेटे जुनैद खान के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
आमिर खान की तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, जो वर्ष 1986 से 2002 तक चली।दोनों के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान। इसके बाद वर्ष 2005 में आमिर ने निर्देशक किरण राव से शादी की थी और वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों के एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।आमिर ने वर्ष 2025 में अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रचार के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था।
हमें छिपने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी
Pritam And Pedro Screening Rajkumar Hirani उस समय अभिनेता ने कहा था कि दोनों एक वर्ष से अधिक समय से साथ हैं।उन्होंने कहा था, ‘‘ मुझे लगा कि आप सभी के लिए उनसे मिलने का यह एक अच्छा अवसर होगा। इसके अलावा, अब हमें छिपने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। उन्होंने पिछली रात शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की।’’