एअर इंडिया विमान दुर्घटना: चालक दल के दिवंगत सदस्य को आज भी संदेश भेजता है उनका परिवार

एअर इंडिया विमान दुर्घटना: चालक दल के दिवंगत सदस्य को आज भी संदेश भेजता है उनका परिवार

एअर इंडिया विमान दुर्घटना: चालक दल के दिवंगत सदस्य को आज भी संदेश भेजता है उनका परिवार
Modified Date: June 12, 2026 / 11:07 pm IST
Published Date: June 12, 2026 11:07 pm IST

पुणे, 12 जून (भाषा) पिछले वर्ष अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले चालक दल के एक सदस्य का परिवार अब भी उनके मोबाइल फोन को रिचार्ज करवाता है और कनेक्शन चालू रखा है, ताकि वे उन्हें व्हाट्सऐप संदेश भेज सकें और गहरे दुख के बीच उनकी यादों को संजोए रख सकें।

एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के प्रत्येक परिवार ने अपने प्रियजनों को खोने के गहरे दुख से उबरने और उससे निपटने का अपना-अपना तरीका अपनाया है।

इस त्रासदी में जान गंवाने वाले चालक दल के 22 वर्षीय सदस्य इरफान शेख के माता-पिता के लिए इस अपूरणीय क्षति से जूझने का तरीका यह बन गया है कि वे अपनी रोजमर्रा की बातें और दिनभर की गतिविधियां व्हाट्सऐप पर उन्हें संदेश के रूप में भेजते हैं। उन्हें यह सुकून मिलता है कि ये संदेश मानो उनके बेटे तक पहुंच रहे हों।

इरफान के पिता समीर शेख ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में रहने वाला उनका परिवार उनके (इरफान) मोबाइल नंबर को रिचार्ज करता रहता है ताकि वे उन्हें व्हाट्सऐप संदेश भेज सकें।

बारह जून 2025 को लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई।

भाषा आशीष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में