सूखा प्रभावित किसानों के परिवारों में विवाह के लिए शिवसेना देगी सहायता : शिंदे

सूखा प्रभावित किसानों के परिवारों में विवाह के लिए शिवसेना देगी सहायता : शिंदे

सूखा प्रभावित किसानों के परिवारों में विवाह के लिए शिवसेना देगी सहायता : शिंदे
Modified Date: September 26, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: September 26, 2026 9:06 pm IST

मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना सूखा प्रभावित किसानों के उन परिवारों को सहायता उपलब्ध कराएगी, जिनके घरों में विवाह निर्धारित हैं।

शिंदे ने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और बच्चों के विवाह का खर्च जुटाना उनके लिए लगातार चिंता का विषय बना रहता है।

शिंदे ने कहा, ‘‘सूखे, फसल खराब होने और कर्ज के कारण कई किसान अपने बच्चों के विवाह के लिए जरूरी धन जुटाने में असमर्थ हैं और कुछ किसान आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे परिवारों को यह कदम उठाने से रोकने और उन पर वित्तीय बोझ कम करने के प्रयास के तहत शिवसेना ने सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है।’’

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ऐसे परिवार आवश्यक सहायता के लिए शिवसेना के स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया। सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, प्रभावित तालुके राज्य के कुल क्षेत्रफल के 75 प्रतिशत हिस्से में फैले हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में