BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

अगर अजित पवार ने पहले कार्रवाई की होती तो वह भूमि सौदा संबंधी विवाद से बच सकते थे: मंत्री पाटिल

अगर अजित पवार ने पहले कार्रवाई की होती तो वह भूमि सौदा संबंधी विवाद से बच सकते थे: मंत्री पाटिल

अगर अजित पवार ने पहले कार्रवाई की होती तो वह भूमि सौदा संबंधी विवाद से बच सकते थे: मंत्री पाटिल
Bhasha
Published: 07 Nov 2025 | 6:05 pmModified: 07 Nov 2025 | 6:05 pm

मुंबई, सात नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो वह अपने बेटे से जुड़ी एक कंपनी से संबंधित जमीन सौदे को लेकर उठे विवाद से बच सकते थे।

वरिष्ठ नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ‘व्यस्त दिनचर्या’ उनकी निष्क्रियता का कारण हो सकती है।

कांग्रेस के पूर्व नेता विखे पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर अजित पवार ने पुणे में जमीन मामले की भनक लगते ही कार्रवाई की होती, तो शायद यह स्थिति न बनती। लेकिन उनकी व्यस्त दिनचर्या को देखते हुए, कभी-कभी कुछ फैसले अपने आप हो जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। गौरतलब है कि पश्चिमी महाराष्ट्र की राजनीति में विखे पाटिल परिवार और पवार परिवार के बीच पारंपरिक रूप से टकराव रहा है।

हालांकि, विपक्ष द्वारा अजित पवार के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इस्तीफे मांगने के अलावा और कोई काम नहीं है।

यह विवाद पुणे के मुंधवा इलाके में 40 एकड़ सरकारी जमीन की कथित अवैध बिक्री से जुड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 1,800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विपक्षी नेताओं का दावा है कि इसे अजित पवार के बेटे पार्थ से जुड़ी एक कंपनी ने केवल 300 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हालांकि, बृहस्पतिवार को कंपनी के एक साझेदार और एक सरकारी अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन अजित पवार ने इस लेन-देन से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अगर अजित पवार ने पहले कार्रवाई की होती तो वह भूमि सौदा संबंधी विवाद से बच सकते थे: मंत्री पाटिल

People also search for:Maharashtra land deal Vikhe Patil
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

01 Oct 2026 | 12:06 am
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm