अजित पवार के छोटे बेटे जय राकांपा की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था में शामिल

Ads

अजित पवार के छोटे बेटे जय राकांपा की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था में शामिल

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 10:14 PM IST

मुंबई, दो अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व प्रमुख दिवंगत अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार को पार्टी की ‘सर्वोच्च समिति’ में शामिल किया गया है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा, ‘‘जय पवार एक युवा नेता हैं और उन्हें कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी क्योंकि वह अब हमारी निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था ‘सर्वोच्च समिति’ का हिस्सा हैं।’’

उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार द्वारा 10 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गये पत्र में जय को ‘सर्वोच्च समिति’ के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

परांजपे ने कहा, ‘‘जय पवार पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे और इसके संगठन में योगदान देंगे।’’

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र