(Motorola Edge 70 Pro+ Launch Date/ Image Credit: Motorola)
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro+ Launch Date: भारत में स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मोटोरोला अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ 4 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। हाल ही में यह स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया। जहां इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 4nm तकनीक पर आधारित है और 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 24 लाख से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x RAM मिलेगी। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव काफी बेहतर होगा। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है।
पावर बैकअप के मामले में भी Motorola Edge 70 Pro+ काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो कंपनी के अनुसार दो दिन से अधिक का बैकअप देने में सक्षम होगी। चार्जिंग के लिए फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास होगा जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग की परेशानी नहीं चाहते।
फोन में 6.8 इंच का 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा डिस्प्ले में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा मिलेगी। मजबूती के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। वहीं MIL-810H सर्टिफिकेशन इसकी टिकाऊ बनावट को और मजबूत बनाता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलेगा और कंपनी तीन साल के OS अपडेट तथा पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का Sony LYT-710 सेंसर वाला मुख्य कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा जो 50x डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च करेगी। भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होगी और लॉन्च के बाद इसकी कीमत तथा उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी।