अमित शाह सोमवार को मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडालों में जाएंगे

अमित शाह सोमवार को मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडालों में जाएंगे

अमित शाह सोमवार को मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडालों में जाएंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 4, 2022 11:48 pm IST

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर रविवार रात यहां पहुंचे और वह सोमवार को स्थानीय लालबाग चा राजा समेत कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जायेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह रविवार रात मुंबई पहुंचे।

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया, ‘‘उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अमित शाह सोमवार को एक बैठक करेंगे। वह ‘लालबाग चा राजा’ सहित मुंबई के कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी जायेंगे ओर पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा के एक प्रमुख रणनीतिकार शाह का मुंबई दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब वहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव सितंबर अथवा अक्टूबर में होना है।

भाषा रंजन रंजन सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में