Delhi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो विधायक समेत 6 लोग घायल, मची अफरातफरी
Delhi Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो विधायक समेत 6 लोग घायल, मची अफरातफरी
Delhi Road Accident | Photo Credit: IBC24
- PWD कार्यालय के पास हादसा
- दो कारों की टक्कर
- दो विधायक घायल
नयी दिल्ली: Delhi Road Accident मध्य दिल्ली में शनिवार रात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय के पास दो कारों की टक्कर में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिनमें किराड़ी के मौजूदा विधायक अनिल झा समेत दो विधायक शामिल हैं।
Delhi Road Accident पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रही एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार करते हुए सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी।
कार को अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ यात्रा कर रहे 32-वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे। वहीं, इनोवा में झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे। पुलिस के मुताबिक, हादसे में सभी छह लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP IAS Transfer List: देर रात एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! बदले गए इन संभागों के कमिश्रर, 17 IAS अफसर इधर से उधर
- Vande Bharat: कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, बताया गया ‘रियल लाइफ बैटमैन’, भाजपा के इन नेताओं ने साधा निशाना
- Govt Increases Employees Basic Salary: सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी.. अब हर किसी के खाते में आएगा 21,000 रुपये, भत्ता 1590 रुपये अलग

Facebook


