हीरो मोटर्स के आईपीओ को पहले दिन 1.38 गुना अभिदान

Ads

हीरो मोटर्स के आईपीओ को पहले दिन 1.38 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 09:09 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली लगाने के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान प्राप्त हो गया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,000 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 8,86,07,596 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 12,26,40,042 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह आईपीओ पहले दिन ही 1.38 गुना अभिदान मिला।

खुदरा श्रेणी को 2.23 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 1.25 गुना भरा। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को एक प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

हीरो मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से लगभग 300 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 79-84 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ में 600 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 400 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

कंपनी का शेयर 23 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय