अमरावती, छह अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रवाद और विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए उसके नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद में निहित और देश के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध भाजपा ने लगातार संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्रसेवा की भावना को बनाए रखने की दिशा में काम किया है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर उसके सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
पार्टी के संस्थापक नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने निर्णायक शासन और प्रगति के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता के जरिए देश को मजबूत किया है।
भाषा जोहेब वैभव
वैभव