आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीडन का शीर्ष सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीडन का शीर्ष सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी
अमरावती, 18 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन के ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री ऑफ कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर सोमवार को बधाई दी।
प्रधानमंत्री को यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों और दूरदर्शी नेतृत्व में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
नायडू ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक नेताओं के लिए स्वीडन के सबसे बड़े सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री ऑफ कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीडिश सम्मान प्रधानमंत्री के शानदार नेतृत्व और भारत की वैश्विक साझेदारी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की उनकी लगातार कोशिशों को दिखाता है।
मोदी को भारत-स्वीडन संबंधों में उनके योगदान और उनके नेतृत्व के लिए ‘‘स्वीडन द्वारा किसी सरकार के प्रमुख को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान’’ प्रदान किया गया है।
मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘स्वीडन की मेरी यात्रा में कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए जो भारत-स्वीडन संबंधों को नयी गति देंगे।’’
भाषा वैभव अविनाश
अविनाश

Facebook


