आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग’ परियोजना के लिए जेएनटीयूए के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Ads

आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग’ परियोजना के लिए जेएनटीयूए के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 03:54 PM IST

अमरावती, सात सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने हंपी छात्रावास की रसोई में राज्य की बड़े पैमाने की पहली ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग’ परियोजना लागू करने के लिए जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अनंतपुर (जेएनटीयूए) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। इसे संस्थागत रसोईघरों में एलपीजी की जगह बिजली का इस्तेमाल शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आंध्र प्रदेश राज्य विद्युत संरक्षण मिशन (एपीएसईसीएम) और जेएनटीयूए इस परियोजना के तहत हंपी छात्रावास की रसोई में खाना पकाने के लिए मौजूदा एलपीजी-आधारित प्रणाली की जगह व्यावसायिक स्तर वाले इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण लगाएंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “हंपी विश्वविद्यालय की रसोई में आंध्र प्रदेश की बड़े पैमाने की पहली ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग’ परियोजना लागू करने के लिए एपीएसईसीएम और जेएनटीयूए के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।”

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के तहत स्वीकृत इस परियोजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में उपकरणों की खरीद, स्थापना, परीक्षण और संचालन के लिए एपीएसईसीएम की ओर से 81.8 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप