आंध्र प्रदेश सरकार ‘वित्तीय बाधाओं’ के कारण दो महीने बाद बजट पेश करेगी

आंध्र प्रदेश सरकार ‘वित्तीय बाधाओं’ के कारण दो महीने बाद बजट पेश करेगी

आंध्र प्रदेश सरकार ‘वित्तीय बाधाओं’ के कारण दो महीने बाद बजट पेश करेगी
Modified Date: July 24, 2024 / 12:56 am IST
Published Date: July 24, 2024 12:56 am IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार दो महीने बाद बजट पेश करेगी क्योंकि ‘‘वित्तीय बाधाओं’’ के कारण वह फिलहाल बजट पेश करने की स्थिति में नहीं है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद आज विधानसभा के पहले सत्र की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट पर फैसले के संबंध में जानकारी दी।

नायडू ने कहा, ‘‘वित्तीय बाधाओं के कारण हम अभी बजट पेश नहीं कर पा रहे हैं। हमने इसे दो महीने बाद पेश करने का फैसला किया है।’’

भाषा शफीक खारी

खारी


लेखक के बारे में