अमरावती, तीन अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर राज्य के ईसाई समुदाय को यीशु मसीह के बलिदानों को याद करने को कहा।
राज्यपाल ने कहा कि गुड फ्राइडे यीशु मसीह द्वारा मानवता के पापों की माफी के लिए किए गए सर्वोत्तम बलिदान और मुक्ति के वादे का प्रतीक है।
लोक भवन से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में नज़ीर ने कहा, ‘गुड फ्राइडे के अवसर पर सभी ईसाई भाई और बहनें यीशु के बलिदानों को याद करें।’
उन्होंने कहा, ‘यीशु मसीह का जीवन मानवता के प्रति महान प्रेम का प्रतीक है और यह आशा और मुक्ति का एक प्रकाशस्तंभ है।’
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि गुड फ्राइडे आत्म-चिंतन का एक पवित्र अवसर है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुड फ्राइडे के अवसर पर, आइए हम यीशु मसीह के बलिदानों को याद करें।’
उन्होंने कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और उनके प्रेम, त्याग और आस्था के संदेश से सभी को प्रेरणा मिलनी चाहिए।
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि गुड फ्राइडे यीशु मसीह की प्रेम और करुणा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर मूल्यों पर चिंतन का आह्वान करता है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा