आंध्र प्रदेश ने स्थानीय कैडर के पदों पर भर्ती में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण 95 फीसदी किया

आंध्र प्रदेश ने स्थानीय कैडर के पदों पर भर्ती में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण 95 फीसदी किया

आंध्र प्रदेश ने स्थानीय कैडर के पदों पर भर्ती में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण 95 फीसदी किया
Modified Date: April 22, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: April 22, 2026 3:07 pm IST

अमरावती, 22 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश ने राज्य सरकार के अधीन स्थानीय कैडर के पदों पर सीधी भर्ती में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 95 फीसदी करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी हालिया आदेश (जीओ) के मुताबिक, यह आरक्षण कनिष्ठ सहायक और उससे नीचे के पदों पर लागू होगा।

सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘सीधी भर्ती के मामले में – राज्य सरकार के अधीन किसी भी स्थानीय कैडर में कनिष्ठ सहायक श्रेणी या कनिष्ठ सहायक के समकक्ष या उससे निचले स्तर के 95 प्रतिशत पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगे।’’

आदेश में कहा गया है कि यह आरक्षण स्थानीय प्राधिकरण के अंतर्गत हर उस कैडर में भी लागू होगा, जिसमें ऐसे पद शामिल हों, जिनका वेतनमान कनिष्ठ सहायक के वेतनमान से अधिक न हो।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण सचिवालय, विभाग प्रमुख के कार्यालय, विशेष कार्यालय या प्रतिष्ठान, राज्य स्तरीय कार्यालय या संस्थान और राजधानी क्षेत्र में स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के किसी भी पद पर लागू नहीं होगा।’’

भाषा धीरज पारुल

पारुल


लेखक के बारे में