अमरावती, तीन मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि राज्य ने अंगदान में राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठन (एनओटीटीओ) की ओर से जारी राज्य-वार अंगदान सूची-2025 का हवाला दिया।
उन्होंने कहा कि ‘जीवन दान’ (राज्य-स्तरीय अंग दान और प्रतिरोपण कार्यक्रम) पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की वजह से सार्वजनिक भागीदारी बढ़ी है और अंग दान के परिणामों में सुधार हुआ है।
यादव ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘राज्य ने अंगदान में राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। यह रैंक बढ़ती जागरूकता और जीवन दान तथा सरकारी अस्पतालों के समन्वित प्रयासों को दर्शाता है।”
अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि राज्य में अंग प्रतिरोपण सर्जरी करने वाले अस्पतालों की संख्या तीन से बढ़कर नौ हो गई है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश