एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Ads

एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:04 PM IST

मुंबई, 21 मई (भाषा) भुवनेश्वर का एनिमेशन स्टूडियो ‘एली एनिमेशंस’ अपनी लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला ‘जय जगन्नाथ’ को अब बड़े पर्दे पर लाने जा रहा है। स्टूडियो इस सिलसिले में ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ नाम से एक एनिमेटेड फीचर फिल्म बना रहा है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, स्टूडियो ने मल्टीप्लेक्स श्रृंखला ‘सिनेपोलिस’ के सहयोग से इस फिल्म को हिंदी, उड़िया और तेलुगु भाषाओं में देश भर के 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है।

इससे पहले ‘जय जगन्नाथ’ श्रृंखला का प्रसारण ‘पोगो’ चैनल पर हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फीचर फिल्म भगवान जगन्नाथ की पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी और इसमें एनिमेशन के साथ भक्तिपूर्ण कहानियों का मिश्रण होगा।

‘एली एनिमेशंस’ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दुर्गा प्रसाद दलाई ने कहा कि टेलीविजन श्रृंखला की जबरदस्त सफलता के बाद इसे बड़े पर्दे पर लाना एक स्वाभाविक कदम था।

भाषा सुमित संतोष

संतोष