महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश; किसानों को जल्दबाजी में बुआई न करने की सलाह
महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश; किसानों को जल्दबाजी में बुआई न करने की सलाह
मुंबई, 16 जून (भाषा) महाराष्ट्र में जून के पहले पखवाड़े में केवल सामान्य से महज 26 प्रतिशत बारिश हुई है, जिसके बाद सरकार ने किसानों को बुआई में ‘‘जल्दबाजी न करने’’ की सलाह दी।
राज्य मंत्रिमंडल में फसल की स्थिति की मंगलवार को की गई समीक्षा में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से 15 जून के बीच राज्य में सामान्य 103.8 मिलीमीटर के मुकाबले 27.4 मिमी बारिश हुई।
इसमें कहा गया है कि पूरे राज्य में बुआई से पहले खेत की तैयारी से जुड़े काम चल रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जून के मध्य तक कम बारिश की संभावना के मद्देनजर किसानों को बुआई के काम में जल्दबाजी न करने के लिए कहा गया है।’’
रिपोर्ट के अनुसार, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जबकि विदर्भ और मराठवाड़ा में 18 जून से बारिश की गतिविधियों में सुधार होने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों में विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी आशंका जताई गई है।
सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मॉनसून में देरी और जलाश्यों में लगातार कम होते जलस्तर पर चिंता जताई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को अगस्त 2027 तक पीने के पानी के प्रबंधन के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
भाषा शफीक धीरज
धीरज

Facebook


