Harley-Davidson X440 Price Hike: अब बाइक लेना और भी महंगा! Harley-Davidson की किफायती बाइक 2.84 लाख के पार, ग्राहकों में बढ़ी चिंता

Harley-Davidson X440 Price Hike: Harley-Davidson ने भारत में X400 बाइक रेंज की कीमतें बढ़ा दी है। सभी वेरिएंट्स में 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। X440 Vivid अब 2.36 लाख रुपये, S 2.59 लाख रुपये और T 2.84 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत हो गई है। T वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 5,000 रुपये बढ़े हैं।

Harley-Davidson X440 Price Hike: अब बाइक लेना और भी महंगा! Harley-Davidson की किफायती बाइक 2.84 लाख के पार, ग्राहकों में बढ़ी चिंता

(Harley-Davidson X440 Price Hike/ Image Credit: Harley-Davidson)

Modified Date: June 16, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: June 16, 2026 5:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हार्ले-डेविडसन ने X440 रेंज की कीमतें बढ़ा दी हैं।
  • सभी वेरिएंट्स (Vivid, S, T) में ₹1,000 से ₹5,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • बाइक में कोई नया फीचर या इंजन अपडेट नहीं किया गया है।

नई दिल्ली: Harley-Davidson X440 Price Hike: फेमस अमेरिकी क्रूजर बाइक कंपनी हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी X440 बाइक रेंज की कीमतें बढ़ा दी है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स Vivid, S और T में 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह बदलाव हाल ही में लागू किया गया है।

सभी वेरिएंट्स हुए महंगे

X440 Vivid, S और T तीनों मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं। कंपनी ने किसी भी मॉडल में फीचर्स या इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है सिर्फ कीमत बढ़ाई गई है। इससे ग्राहकों को बाइक खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे देने होंगे।

वेरिएंट-वार नई कीमतें

बेस मॉडल X440 Vivid की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.36 लाख रुपये हो गई है। जिसमें 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मिड वेरिएंट X440 S की कीमत 2.59 लाख रुपये हो गई है जिसमें 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टॉप मॉडल X440 T अब 2.84 लाख रुपये का हो गया है। जिस पर सबसे ज्यादा 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक के इंजन और फीचर्स पहले जैसे ही हैं। इसमें 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 26.6 bhp की पावर और 38 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाजार में मुकाबला

भारत में हार्ले-डेविडसन की बाइकों का निर्माण और बिक्री हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में होती है। नई कीमतों के बाद X440 T अपने सेगमेंट की कई बाइकों जैसे Royal Enfield Classic 350, Honda CB350 RS और Triumph 400 सीरीज से महंगी हो गई है। जिससे इसका मुकाबला और कड़ा हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।