विश्वासघात करना मेरे स्वभाव में नहीं, लेकिन कल के बारे में कुछ नहीं कह सकता: शिवसेना (उबाठा) सांसद

Ads

विश्वासघात करना मेरे स्वभाव में नहीं, लेकिन कल के बारे में कुछ नहीं कह सकता: शिवसेना (उबाठा) सांसद

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 06:28 PM IST

परभणी, दो मई (भाषा) शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय जाधव ने कहा है कि जिन लोगों ने उन्हें इतना बड़ा बनाया है, उनके साथ विश्वासघात करना उनके स्वभाव में नहीं है, लेकिन कल की परिस्थितियों के बारे में वे कुछ नहीं कह सकते, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके और उनकी पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी से तीन बार के सांसद जाधव ने एक कार्यक्रम में कहा कि आज की राजनीति सामाजिक कार्यों पर आधारित नहीं है, बल्कि आर्थिक कारकों पर आधारित है, यहां तक ​​कि मतदाता भी इस बारे में सोचते हैं कि उन्हें कितना पैसा मिलेगा।

जाधव ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा पार्टी का सम्मान किया है। मैंने कल भी किया, आज भी कर रहा हूं और कल भी करता रहूंगा। मैंने कभी भी उन लोगों को धोखा नहीं दिया जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मुकाम दिलाया। यह मेरे स्वभाव में नहीं है। लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि कल परिस्थितियां कैसी होंगी।’’

लोकसभा 2024 चुनाव के बाद से ही यह चर्चा है कि शिवसेना (उबाठा) के काफी संख्या में सांसद दल बदल कर सकते हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के आठ लोकसभा सदस्य हैं।

भाषा अमित धीरज

धीरज