बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक,डॉक्टर ने कही ये बात…

Ads

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक,डॉक्टर ने कही ये बात : Big news: The condition of the former Chief Minister is critical, the doctor said this...

  •  
  • Publish Date - May 24, 2023 / 06:42 PM IST,
    Updated On - May 24, 2023 / 07:00 PM IST

Reliance Retail lays off nearly 700 employees

मुंबई । लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी बेहोशी की हालत में हैं। अस्पताल ने यह जानकारी दी। जोशी को ‘ब्रेन हैमरेज’ होने पर दो दिन पहले यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे उन्मेश जोशी ने बताया कि उनके पिता अभी भी बेहोश हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (85) को ‘अर्ध बेहोशी की हालत’ में पी डी हिंदुजा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘जोशी की हालत नाजुक बनी हुई है और अर्ध-बेहोशी की हालत में हैं। वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।’’

यह भी पढ़े : Jhiram Ghati Naxal Attack : झीरम में क्या छुपाना चाहती है बीजेपी, उनको किस बात की डर है, सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना…

इसमें कहा गया है कि जोशी को 22 मई को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी के बेटे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उनके पिता बेहोश हैं और इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें ‘इंतजार’ करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रेन हैमरेज के बाद वह बेहोश हैं।’’ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे मंगलवार को उनका हालचाल पूछने अस्पताल आए थे। गौरतलब है कि मार्च 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन के सत्ता में आने के बाद जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने वाले वह शिवसेना के पहले नेता हैं। वह 1966 में शिवसेना के गठन के वक्त से इस पार्टी से जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़े :  Jhiram Ghati Naxal Attack: जांच के नाम पर सिर्फ 21 नक्सलियों के नाम… क्यों हुआ इतना बड़ा हमला? कौन है इसका मास्टर माइंड?

 

शीर्ष 5 समाचार