महाराष्ट्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उसके 1.51 करोड़ नय सदस्य बने

Ads

महाराष्ट्र में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान उसके 1.51 करोड़ नय सदस्य बने

  •  
  • Publish Date - April 6, 2025 / 03:41 PM IST,
    Updated On - April 6, 2025 / 03:41 PM IST

नागपुर, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में कम से कम 1.51 करोड़ लोगों ने हाल के एक अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से रविवार को यह जानकारी दी।

बावनकुले यहां भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सभी सदस्यों के लिए पार्टी पहचान पत्र बनाए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1.51 करोड़ लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के इतिहास में, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी अध्यक्ष थे, तब पार्टी ने 97 लाख सदस्य बनाए थे और अब, पार्टी ने एक करोड़ से अधिक लोंगों को अपने साथ जोड़ा है।

उन्होंने अभियान की सफलता के लिए महाराष्ट्र भाजपा के बूथ (मतदान केंद्र स्तर के) अध्यक्षों और पदाधिकारियों की सराहना की।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन