मुंबई में 17 मंजिला इमारत की छत की दीवार से कंक्रीट का हिस्सा गिरने से राहगीर की मौत

मुंबई में 17 मंजिला इमारत की छत की दीवार से कंक्रीट का हिस्सा गिरने से राहगीर की मौत

मुंबई में 17 मंजिला इमारत की छत की दीवार से कंक्रीट का हिस्सा गिरने से राहगीर की मौत
Modified Date: June 19, 2026 / 11:01 am IST
Published Date: June 19, 2026 11:01 am IST

मुंबई, 19 जून (भाषा) मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में 17 मंजिला आवासीय इमारत की छत पर बनी पैरापेट दीवार से कंक्रीट का हिस्सा गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे कुरैशी नगर स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में हुई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने मुंबई अग्निशमन दल के हवाले से बताया कि इमारत की छत पर बनी पैरापेट दीवार से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और वहां से गुजर रहा एक राहगीर इसकी चपेट में आ गया।

अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अब्दुल वहाब के रूप में हुई है। उसे आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले एक निजी वाहन से नगर निगम संचालित सायन अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, अग्निशमन दल के कर्मियों ने बाद में पैरापेट दीवार के लटक रहे असुरक्षित हिस्से को हटा दिया और एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

भाषा मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में