Harshit Rana Join Indian Team: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये घातक गेंदबाज, जानें अचानक क्यों हुआ बड़ा बदलाव

Harshit Rana Join Indian Team: हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Harshit Rana Join Indian Team: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये घातक गेंदबाज, जानें अचानक क्यों हुआ बड़ा बदलाव

Harshit Rana Join Indian Team/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 19, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: June 19, 2026 10:28 am IST

Harshit Rana Join Indian Team: चेन्नई: तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

टी20 विश्व कप से चोटिल हुए थे हर्षित

राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी। वह इस कारण टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे। राणा शनिवार को होने वाले श्रृंखला के अंतिम मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। (Harshit Rana Join Indian Team) भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।’’

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), (Harshit Rana Join Indian Team)  नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.