Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 56 वर्ष के हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Rahul Gandhi Birthday: 56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Rahul Gandhi Birthday/Photo Credit: AI

Modified Date: June 19, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: June 19, 2026 9:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। इस मौके पर पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

 

कांग्रेस ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन (Rahul Gandhi Birthday) की बधाई देते हुए कांग्रेस ने एक्स पर लिखा – ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैंअन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है। यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल (Rahul Gandhi Birthday) को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है। लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करें।

 

राहुल गांधी को भूपेश बघेल ने दी बधाई

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi Birthday) को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा- GenZ की आवाज़, देशवासियों की उम्मीद और जल-जंगल-ज़मीन के रक्षक, जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के मौके पर बधाई और शुभकामनाएँ। आज देश बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। संविधान पर लगातार हमला हो रहा है, मतदाताओं की बोली लग रही है, मतदाताओं को खत्म कर दिया गया है, लोकतंत्र पर हर रोज़ प्रहार हो रहा है। ऐसे में हमें गर्व है कि हमारे नेता राहुल गांधी एक “प्रतिरोध” बनाए गए हैं, डटे हैं। ईश्वर आपको शक्ति दे। देश आपके साथ खड़ा है. तानाशाही ताकतों का अंत आपके नेतृत्व में ही सुनिश्चित है। हम सब आपके सुदीर्घ, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.