ठाणे (महाराष्ट्र), 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 366 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,39,400 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी कुल 2,131 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जिले में मंगलवार को संक्रमण से मौत का एक नया मामला सामने आया और मृतक संख्या बढ़कर 11,939 हो गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,25,710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा