नवी मुंबई की गौशाला में गाय की मौत, परिचारक के खिलाफ मामला दर्ज
नवी मुंबई की गौशाला में गाय की मौत, परिचारक के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, 10 मार्च (भाषा) नवी मुंबई में मंदिर द्वारा संचालित गौशाला में एक गाय की मौत के बाद गौशाला के एक परिचारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में शिकायत के आधार पर शुक्रवार को वाशी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (किसी हाथी, ऊँट, घोड़े, खच्चर, भैंस, बैल, गाय या बैल को मारने, जहर देने, अपंग करने या असहाय बनाने की शरारत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि यह घटना 21 फरवरी को हुई और अधिकारियों को जल्द ही सतर्क कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गौशाला के एक परिचारक ने गाय की कथित तौर पर पर्याप्त देखभाल नहीं की जिससे गाय की मौत हो गई और उसने शव के साथ भी अनुचित व्यवहार किया।
पुलिस घटना की जांच कर रही है और इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
भाषा रवि कांत संतोष
संतोष

Facebook


