‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने प्रशंसकों से फिल्म की कहानी साझा न करने की अपील की

Ads

'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर ने प्रशंसकों से फिल्म की कहानी साझा न करने की अपील की

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:59 PM IST

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) फिल्म निर्माता आदित्य धर ने बुधवार को कहा कि कृपया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्पॉइलर साझा न करें और अंत तक फिल्म देखें। उन्होंने पहले भाग के लिए मिले अभूतपूर्व प्यार को ‘एक फिल्म निर्माता को मिलने वाला सबसे विनम्र और सबसे भावुक उपहार’ बताया।

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म के दूसरे भाग की सिनेमाघरों में रिलीज की शुरुआत बुधवार को शाम 5:30 बजे से देश भर के कई सिनेमाघरों में ‘पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग’ के साथ होगी। फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी।

फिल्म के लेखक, निर्देशक और सह-निर्माता धर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनी है।

उन्होंने कहा, ‘मेरी आपसे एक दिल से और विनम्र विनती है… कृपया स्पॉइलर (फिल्म की कहानी) साझा न करें! हर प्रशंसक को बिना किसी जानकारी के, लेकिन उत्सुकता के साथ शो देखने आने दें और अपने निजी अनुभव के साथ बाहर जाने दें। आपने ‘धुरंधर’ को यह मुकाम दिलाया है। अब मैं आप पर भरोसा करता हूं कि आप इसे आगे भी सुरक्षित रखेंगे।’

साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ओह, और एक और बात। जब तक ‘क्रेडिट्स’ (फिल्म बनाने में सहयोगियों की सूची) पूरी तरह समाप्त न हो जाएं, अपनी सीट न छोड़ें।’

फिल्म का पहला भाग, ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी थे और इसने सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान 1,300 करोड़ रुपये कमाए।

इससे पहले विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक्स’ का निर्देशन कर चुके धर ने फिल्म को अपनाने और इसे अपना बनाने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार