फर्जी सीएसआर दान मामले में ईडी ने चार राज्यों में छापेमारी की

Ads

फर्जी सीएसआर दान मामले में ईडी ने चार राज्यों में छापेमारी की

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 01:47 PM IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) दान से जुड़े कथित फर्जीवाड़े से संबंधित जांच के तहत बुधवार को चार राज्यों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली गई।

अधिकारियों के अनुसार, इन परिसरों का संबंध न्यासियों और बिचौलियों से है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक ‘‘फर्जी’’ सीएसआर नेटवर्क चलाया जा रहा था और इस कथित धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये का लेन-देन शामिल था।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी को संदेह है कि अनिवार्य सीएसआर योगदान को कमीशन के बदले दानदाताओं को वापस देने के लिए विशेष रूप से न्यास बनाए गए थे।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा