‘विदाई भावुक कर देने वाली होती है’: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद खत्म होगा

Ads

‘विदाई भावुक कर देने वाली होती है’: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद खत्म होगा

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 01:46 PM IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो ‘‘कॉफी विद करण’’ को इसके आगामी नौवें सीजन के साथ खत्म कर रहे हैं। इसका प्रीमियर 14 अक्टूबर को ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर होगा।

जौहर ने 2004 में इस शो की शुरुआत की थी और आठ सीजन में 161 एपिसोड में हिंदी सिनेमा की कई प्रमुख हस्तियों को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का एक असाधारण हिस्सा रहा है। इसने मुझे दोस्ती, यादें, पूरी तरह पागलपन से भरे पल, ढेर सारा प्यार और हां, विवादों का एक हिस्सा भी दिया है! लेकिन इन सबके बीच जो चीज लगातार बनी रही, वह है दर्शक।’’

फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘दर्शकों ने हमारे साथ हंसी-मजाक किया, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमारे साथ खुशी मनाई और सबसे महत्वपूर्ण बात, एक और कप के लिए बार-बार वापस आते रहे। विदाई भावुक कर देने वाली होती है, लेकिन यह सही भी लगती है। यह अंतिम सीजन मेरा उन सभी लोगों के साथ आखिरी बार कृतज्ञता और प्यार के साथ उस मग को उठाने का एक रास्ता होगा, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वो बनाया जो यह आज है। तो आइए, मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप उठाइए। आखिरी बार।’’

यह शो पहली बार 2004 में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था और अपनी बेबाक बातचीत, रैपिड-फायर राउंड और सेलिब्रिटीज के ऐसे खुलासों के कारण तुरंत दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया था, जिनसे सुर्खियां और विवाद पैदा होते थे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव