CM reshuffled his cabinet
former MLA were injured : अकोला, 7 अक्टूबर। महाराष्ट्र के अकोला जिले में शनिवार को कार और बस के बीच हुई टक्कर में एक पूर्व विधायक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे कुरनखेड़ गांव के निकट राजमार्ग पर हुई।
उन्होंने कहा कि बुलढाणा से पूर्व विधायक विजयराज शिंदे (58) अपने चार समर्थकों के साथ अमरावती की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार अकोला की ओर जा रही एक बस से टकरा गई।
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में पूर्व विधायक, उनके तीन समर्थक और बस में सवार चार यात्री घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।