मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: February 15, 2023 / 10:43 am IST
Published Date: February 15, 2023 10:43 am IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) मुंबई के कुर्ला इलाके में 13 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार को आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कोहिनूर सिटी के प्रीमियर कंपाउंड में स्थित इमारत में आग लग गई, जिसके बाद परिसर में धुआं भर जाने के कारण कुछ लोग विभिन्न मंजिलों पर फंस गए। सभी लोगों को इमारत की छत पर ले जाया गया और वहां से बचाया गया।

उन्होंने बताया कि आग चौथी और 10वीं मंजिल के बीच लगी।

अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से शकुंतला रमानी नाम की महिला घायल हो गई। उन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस को इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों के साथ कई अन्य वाहन मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में