महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आदिवासियों की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आदिवासियों की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आदिवासियों की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
Modified Date: February 26, 2024 / 07:42 pm IST
Published Date: February 26, 2024 7:42 pm IST

ठाणे, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के प्रशासन ने भिवंडी तालुका के एक गांव में आदिवासियों को आवंटित भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर डी. एस. स्वामी ने राहुल गांव में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी की।

भिवंडी के तहसीलदार अजित कोल्हे ने कहा कि 23 में से 16 भूखंडों को चिह्नित कर उन पर से अतिक्रमण हटा दिया गया और शेष भूखंडों पर यह कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 1978 में गांव के 23 भूमिहीन आदिवासियों को 80 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भूखंडों पर अवैध रूप से कब्जा करके बंगले, फार्महाउस और झीलें बना ली गईं।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में